धनुष और ममूटी के सामने भारी पड़ीं साई पल्लवी, इस धांसू अवतार को देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

धनुष और ममूटी के सामने भारी पड़ीं साई पल्लवी, इस धांसू अवतार को देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

धनुष और ममूटी की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' को लेकर फैंस की बेताबी लगातार बढ़ती जा रही है और इसी बीच मेकर्स ने दर्शकों का एक्साइटमेंट दोगुना करते हुए फिल्म से साई पल्लवी का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर साई पल्लवी इस बार पर्दे पर एकदम कड़क अंदाज में नजर आने वाली हैं। 

टीजर में वह अपने करियर में पहली बार खाकी वर्दी पहने 'आईपीएस नित्या रेड्डी' के खूंखार किरदार में एक्शन अवतार दिखा रही हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी में उनका यह दमदार रोल किस दिशा में जाएगा और बाकी सितारों के साथ उनका क्या कनेक्शन होगा, इसे लेकर मेकर्स ने तगड़ा सस्पेंस बरकरार रखा है। आईपीएस नित्या रेड्डी के इस रफ-टफ लुक ने उनके पुराने सभी रोमांटिक और शांत किरदारों की इमेज को पीछे छोड़ दिया है जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। 

आरटेक स्टूडियोज की निर्माता श्रद्धा अग्रवाल ने साई पल्लवी को फिल्म की अहम कड़ी बताते हुए भरोसा जताया है कि वह अपनी ईमानदार और सहज अदाकारी से इस पुलिस अधिकारी के किरदार में पूरी तरह जान फूंक देंगी। राजकुमार पेरियासामी के शानदार निर्देशन में बन रही 'ओम: चैप्टर 1' में धनुष, ममूटी और साई पल्लवी के साथ ही श्रीलीला और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी अहम रोल में गदर मचाते दिखेंगे। आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के बड़े बैनर तले बनी यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।