सरकार को किसानों ने दी धमकी, जानें क्यों, 20 सितंबर करेंगे विरोध प्रदर्शन और॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ तीन अध्यादेश लाने व पिपली रैली के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मंगलवार से हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर धरने दे रही है। यह धरना 19 सितम्बर तक जारी रहेंगे।

इसके बाद भी यह अध्यादेश वापस नहीं लिए गए तो 20 सितम्बर को हरियाणा में सड़के जाम की जाएंगी। यमुनानगर में जगाधरी अनाज मंडी के गेट पर भारतीय किसान यूनियन ने आज धरना प्रदर्शन शुरू किया ।

भारतीय किसान यूनियन के प्रधान संजू गुदियाना ने बताया कि सरकार किसानों को मारने का काम कर रही है। पहले तीन अध्यादेश लाए गए और उसके विरोध में उन्होंने रैली की तो उन पर लाठियां भांजी गई।

उन्होंने कहा कि सरकार के मंसूबे किसानों को पता चल चुके हैं । अब भी सरकार नहीं मानी तो यहां धरना लगातार जारी रहेगा और 19 सितंबर तक धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। और अगर सरकार अध्यादेशों को वापस नहीं लेगी तो 20 सितंबर को हरियाणा भर की सड़कें जाम की जाएंगी।

 

Related News