img

फेंगशुई के सामान घर की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ ही ग्रह दोषों को भी दूर करने वाले होते हैं। कई बार ग्रहों के अशुभ प्रभावों के चलते व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। ऐसे में फेंगशुई के कुछ उपाय करने से ग्रह का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है और समस्याएं हल होने लगती हैं। धन प्राप्ति के लिए घर में फेंगशुई का वॅाटर फाउंटेन रखना शुभ होता है। कहते हैं कि घर में फेंगशुई का वॅाटर फाउंटेन रखने से धन- लाभ होता है। आइए जानते हैं घर में किस जगह पर फेंगशुई का वॅाटर फाउंटेन रखना शुभ होता है।

Feng Shui

घर के मुख्य द्वार के सामने रखें

फेंगशुई का वॅाटर फाउंटेन घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। मान्यता है कि जिस घर के मुख्य द्वार के पास बहते हुए पानी का सोता होता है वहां कभी भी धन की समस्या नहीं आती।

मुख्य द्वार के दाईं ओर भी रख सकते हैं

अगर आप किन्ही कारणों से फेंगशुई के वॅाटर फाउंटेन को घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं रख सकते हैं तो आप इसे घर के मुख्य द्वार के दाईं तरफ रख सकते हैं।

पानी का हिस्सा घर के अंदर होना चाहिए

फेंगशुई के वॅाटर फाउंटेन का पानी का हिस्सा घर के अंदर की तरफ बहना चााहिए। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता हैं। धन संबंधी दिक्कत दूर होने लगती है।

दक्षिण-पूर्वी दिशा में रखना भी होता है शुभ

फेंगशुई का वॅाटर फाउंटेन दक्षिण-पूर्वी दिशा में भी रखा जा सकता है। इस दिशा में भी फेंगशुई का वॅाटर फाउंटेन रखने से धन-लाभ होता है।

  • करियर में तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए फेंगशुई के वॅाटर फाउंटेन को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें

इस बात का रखें ध्यान

कभी भी दरवाजे के बाहर दो वॅाटर फाउंटेन नहीं होना चाहिए।
पानी गिरने की आवाज आपके बेडरूम तक नहीं पहुंचनी चाहिए।
वॅाटर फाउंटेन का पानी हमेशा बहते रहना चाहिए।

--Advertisement--