विश्व के सबसे प्राचीन लोकतंत्र वाले गांव में आग ने मचाया तांडव, हुआ करोड़ों का नुकसान

img

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित विश्व का सबसे प्राचीन लोकतंत्र मलाणा गांव बुधवार को तड़के आग की चपेट में आ गया। इस घटना में गांव के 12 से 15  जल कर राख हो गए हैं जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम का दावा है कि इस भीषण अग्निकांड में कम से कम 25 से 30 घर स्वाहा हो गए हैं।

fire

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे गांव में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण रात भर अपने मकानों को आग से बचाने का प्रयास करते रहे।

इस घटना में करोड़ों का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश स्टेट एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि 12 से 15 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Related News