मुंबई में तीन जगहों पर लगी आग, 4 लोग घायल

img

नई दिल्ली ।। बुधवार देर रात मुंबई में तीन जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई गनीमत ये रही कि इस आगजनि में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन 4 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

मुंबई के एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रुज स्थित मिलन सब वे के पास एक गोदाम में आग लग गई। इस आगजनि में तीन गोदाम आग की चपेट में आ गए लेकिन कोई जीवित हानि नहीं हुई। दमकल विभाग की १० गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

वहीं दूसरी घटना वडाला के गणेशनगर झोपड़पट्टी की है जहां भीषण आग लगने से ६ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि तीसरी घटना अग्निपाड़ा इलाके की है जहां एक इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की १० गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया गया है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।

Related News