यहां मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में डूबी, 6 मछुआरे लापता

img

कर्नाटक के उल्लाल में स्थित समुद्र के पश्चिमी भाग के पास कई समुद्री मील दूर अरब सागर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने से 6 मछुआरे लापता हो गए हैं जबकि 19 सकुशल लौट आये हैं। हादसे के समय नाव पर कुल 25 मछुआरे सवार थे। लापता हुए मछुआरों को खोजने का अभियान जारी है।

 Karnataka- 6 fishermen missing

‘श्रीरक्षा’ नामक मछली पकड़ने वाली यह नाव बोलार निवासी प्रशांत की थी, जो सोमवार को प्रात: काल से पहले मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। नाव पर कथित तौर पर 25 मछुआरे थे। 25 मछुआरों में से 19 सुरक्षित लौट आये हैं।मछुआरों के नेता नितिन कुमार ने बताया कि शेष लापता 6 मछुआरों को खोजने और बचाव अभियान में मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर कई नौकाएं भेजी गईं हैं।

 

Related News