कूड़ा डालने पर दो पक्षों में झगड़े पर गोलीबारी, चार घायल

img

नई दिल्ली ।। भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र के मटघाना गांव में कचरा डालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए । ये झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में बंदूकें और कुल्हाड़ी तन गई, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने तथा दूसरा कुल्हाड़ी के वार से घायल हो गया। इसके अलावा दो अन्य घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

खबर के मतुाबिक, भूपेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह तोमर और बलराम तोमर पुत्र मोहन सिंह निवासीगण मटघाना में कचरा डालने को लेकर झगड़ा हो गया। इस विवाद में बलराम की ओर से हुई फायरिंग में भूपेंद्र के गोली का छर्रा लगा, जिससे वे घायल हो गए। वहीं उनके चाचा जितेंद्र सिंह के सिर में कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गए। इसके अलावा उनकी ओर से दो अन्य ओर घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष के बलराम सिंह और उनके परिवार के लोग घायल हो गए।

विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं भूपेंद्र की फरियाद पर पुलिस ने बबलू तोमर, कुबेर सिंह तोमर, सर्वेंद्र सिंह तोमर निवासी मटघाना, राजेश यादव निवासी जौरी का पुरा के विरूद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जबकि बलराम की ओर से जितेंद्र उर्फ भगवत, उपेंद्र, रॉकी, बलवीर, तुलाराम के विरूद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।

पढ़िए-युवक ने दो बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, जानिए वजह

Related News