![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2024/06/gangrape by friends_1350843513.jpg)
धनबाद, झारखंड में एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। पीड़िता की उम्र मात्र 14 साल है और वह अनाथ है।
घटना 10 जून की रात की है, जब पीड़िता को दुहाटांड़ में उसके प्रेमी ने मिलने बुलाया। वहां उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लड़की से बलात्कार किया और फिर अपने अन्य छह दोस्तों को बुलाकर पीड़िता को उनके हवाले कर दिया। इन सभी ने बारी-बारी से लड़की का बलात्कार किया और इस दौरान उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया।
झरिया क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि प्रेमी ने उसे एक घर में ले जाकर पहले अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने अन्य पांच दोस्तों को भी बुलाया। रात के अंधेरे में आरोपी किशोरी को पास की झाड़ी में ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से लड़की के साथ ज्यादती की।
स्थानीय लोगों को जब इस घटना की भनक लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग गए, लेकिन भागने के दौरान एक आरोपी का फोन वहीं गिर गया, जिसमें गैंगरेप का वीडियो था।
पीड़िता के बयान के आधार पर सभी आरोपियों के विरूद्ध गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
--Advertisement--