Gas Cylinder Price Hike: 1000 रुपये के करीब पहुंचा सिलेंडर का दाम, जानें अपने शहर का हाल

img

नई दिल्ली। देश में महंगाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।एक तरफ पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में हर दिन इजाफा हो रहा है। वहीं आज घरेलू गैस सिलेंडर (Gas cylinder price) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गयी। अब से गैस सिलेंडर खरीदने के लिए आपको 15 रुपये अधिक चुकाने होंगे। सरकारी तेल कंपनियों ने नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट्स में वृद्धि की है। वहीं, इससे पहले 1 अक्टूबर को 19 किलो वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।

Gas Cylinder

सभी महानगरों में बढ़े दाम

बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित सभी महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर महंगा हुआ है।

दिल्ली –          899.5 रुपये
कोलकाता-      926 रुपये
मुंबई –            899.5 रुपये
चेन्नई –          915.5 रुपये

पटना में 1000 रुपये के करीब सिलेंडर का प्राइस

इधर बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलेंडर का दाम 998 रुपये के आंकड़े को छूने लगा है। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल बढ़ती कीमतों के कारण गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया है। अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तेजी से बढ़ती रहीं तो घरेलू गैस सिलेंडर का प्राइस जल्द ही 1000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।

1 सितंबर को 25 रुपये महंगा हुआ था

गौरतलब है कि एक सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया गया था। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था।

1 अक्टूबर को कामर्शियल सिलेंडर के बढ़े थे दाम

1 अक्टूबर को कामर्शियल सिलेंडर के रेट्स में बढ़ोतरी की गयी थी। दिल्ली में 19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गया था। कोलकाता में 1805.50 रुपये, मुंबई में 1685.00 रुपये और चेन्नई में 1867.50 रुपये हो गया था।

ऑफिशियल लिंक से चेक करें अपने शहर के प्राइस

आप इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर के रेट्स चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस लिंक https://www.iocl.com/pages/indane-cooking-gas-overview पर क्लिक करना होगा। यहां आपको सब्सिडी और नॉन सब्सिडी दोनों ही तरह के सिलेंडर के प्राइस दिए होंगे।

Related News