आने वाले वक्त में कश्मीर जैसे हो सकते इस राज्य के हालात, नहीं किया ये तो जीना हो जाएगा मुश्किल?

img

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के फेसबुक के माध्यम से आयोजित ऑन लाइन बैठक में देशभर के 400 जनपदों से जुड़े संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य वजह बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है।

Kashmir

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह ने असम तथा उतर पूर्व देश में भयावह रूप से हो रहे जनसंख्या विस्फोट को लेकर कहा कि आज असम में जिस प्रकार से एक विशेष समुदाय द्वारा जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा दिया जा रहा है, ये चिंता का विषय है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में असम के हालात कश्मीर से भी बदतर हो जाएंगे।

उन्होंने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, फाउंडेशन की महिला शाखा की संयोजक ममता सहगल, फाउंडेशन के उतर पूर्व भारत के संपर्क प्रमुख मनोज सिंह सहित अन्य देश भर के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री सिंह ने सुझाया कि जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना अति आवश्यक है।

ऑन लाइन बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। विशेष कर असम में फाउंडेशन उत्तर पूर्व एवं असम द्वारा समय-समय पर इस भयावह समस्या के समाधान के दिशा में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों एवं आंदोलन की उन्होंने प्रशंसा की। साथ ही कहा कि इन कार्यक्रमों के द्वारा जनमत बनाने की दिशा में मजबूती मिली है।

Related News