भारत के इस राज्य में जाना समझो कोरोना संक्रमित होना! सबसे ज्यादा केस हैं यहां

img

बीते 24 घंटे में 24,770 कोविड-19 रोगी ठीक होने के बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर दो लाख 46,687 हो गई है, जो 203 दिनों में सबसे कम है। भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 18,833 नए केस सामने आए हैं।

covid-19

आपको बता दें कि 24,770 नई रिकवरी के साथ अभी तक कुल तीन करोड़ 31 लाख 75 हजार 656 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में इस समय रिकवरी दर 97.94% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, पांच अक्टूबर तक कुल 57,68,03,867 सैम्पलों का परीक्षण किया गया, जिसमें कल परीक्षण किए गए 14,09,825 नमूने भी शामिल हैं।

यहां अभी भी एक लाख से ऊपर एक्टिव केस

जानकारी के मुताबिक केरल में संक्रमण के एक्टिव केसों का आंकड़ा अभी भी एक लाख से ज्यादा बना हुआ है और मौजूदा वक्त में 1,25,030 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 36,744 और तमिलनाडु में 16,749 एक्टिव केस हैं। बताया जा रहा है कि अगर इन राज्यों गए तो आप पक्का कोरोना का शिकार हो सकते हैं।

Related News