International Women’s Day पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, ताजमहल समेत सभी स्मारकों में मिलेगी मुफ्त एंट्री

img

पूरी दुनिया में 8 मार्च को International Women’s Day मनाया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों में महिलाओं को मुफ्त प्रवेश देने का निर्णय लिया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस पर संरक्षित स्मारकों में सभी सैलानियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

tajmahal

जानकारी के मुताबिक हर साल इस दिवस पर महिलाओं को कुछ नया तोहफा जरूर दिया जाता है।  एएसआई के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल (मॉन्यूमेंट्स) एम. नांबिराजन द्वारा जारी आदेश में बताया कि सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को आठ मार्च को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी International Women’s Day पर सभी स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क मिलेगा।

International Women’s Day महिलाओं में नई ऊर्जा भरने का कार्य करता है। वहीं एएसआई की निदेशक (मॉन्यूमेंट द्वितीय) डॉ. अरविन मंजुल ने आदेश जारी कर कहा है कि 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे पर स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा।

 

Related News