Happy Independence Day 2021: आज के दिन को यादगार बनाने के लिए देखें ये चर्चित फिल्में

img

भारत 15 अगस्त 2021 को 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के जश्न पर प्रतिबंध था। इस वर्ष कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए से झंडा फराया जाएगा। हालांकि हम इस स्पेशल और अनोखे अंदाज में मना सकते हैं।

बॉलीवुड गाने हमेशा किसी भी त्योहार पर हमारा जोश भर जेते हैं। क्यों न इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति फिल्मों के साथ मनाया जाए। यह मूवीज हमारे अंदर एक अलग ही जोश और उत्साह भर देती है। कभी-कभी हमारी आंखों में आंसू भी आ जाते हैं। तो स्वतंत्रता दिवस समारोह को और यादगार बनाने के लिए इन पेट्रियोटिक बॉलीवुड फिल्में देखें।

बॉर्डर-

फिल्म में 1971 के युद्ध की एक झलक दिखाई गई हैं। इस मूवी की कहानी सत्य घटना से प्रेरित है। फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाक की लड़ाई से प्रेरित है। जहां राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर 120 भारतीय सैनिकों ने सारी रात पाकिस्तान की टॉक रेजिमेंट का सामना किया था।

लगान-

फिल्म रानी विक्टोरिया के ब्रिटानी राज की एक सूखा पीड़ित गांव के किसानों पर कठोर लगान की कहानी है। जब कृषक लगान कम करने की मांग करते हैं। तब अंग्रेज अफसर उन्हें क्रिकेट में हराने का प्रस्ताव देते हैं।

मंगल पांडे: द राइजिंग-

मंगल पांडे: द राइजिंग फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। यह पहले स्वतंत्रता संग्राम के वीर सिपाही मंगल पांडे की जीवन गाथा और भारतीय विद्रोह 1857 में उनकी भूमिका पर आधारित एक जीवनी पर फिल्म है।

द गाजी अटैक-

यह फिल्म 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान पीएनएस गाजी के डूबने पर आधारित है। इस मूवी में राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, केके मेनन और अतुल कुलकर्णी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक-

इस फिल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान शेरगिल की भूमिका निभाई थी। जिन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व किया था।

 

Related News