सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें नए रेट

img

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी गई है। बीते दिनों 55 हजार के स्तर तक उछाल भरने के बाद आज सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 70 हजार के स्तर पर आ गई। सोमवार को सोने की कीमत 0.25 फीसदी फिसलकर 52,748 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई।

sliver gold

कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का असर कीमती धातुओं के दाम पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते जहां एक ओर सोने का दाम टूटा है तो दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी में *+0.50 % की गिरावट आई है और इसके साथ ही यह कीमती धातु 70,015 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि रूस यूक्रेन के बीच बातचीत की सुगबुगाहट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है और ये 108 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई हैं। इसका सीधा असर कीमती धातुओं के दाम पर दिखाई दे रहा है।

ज्ञात करा दें कि बीते दिनों कच्चे तेल का भाव अपने 14 साल के शिखर पर 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Related News