नेपाल में प्रलय- यहां लोगों का है बुरा हाल, 20 लोग लापता

img

नेपाल॥ सिंधूपाल जनपद में तूफानी वर्षा के कारण आई बाढ़ से 20 लोग लापता हो गए हैं। इनमें 3 भारतीय और 3 चीनी नागरिक भी शामिल हैं। काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

3 Indians among 20 missing in flash floods in central Nepal

सिंधूपालचौक के जिला प्रशासन अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि मंगलवार शाम से 3 हिंदुस्तानी और तीन चीनी नागरिक भी लापता हो गए हैं। मेलामची नदी गलियारे के पास रह रहे लगभग 200 परिवारों को विस्थापित किया गया है। मंगलवार से यह लोग स्थानीय स्कूल में शरण लिए हुए हैं।

जिला प्रशासन अधिकारी अरुण पोखरेल ने बताया कि कुल 20 लोग लापता हुए हैं जिनमें 6 विदेशी नागरिक भी हैं। इन विदेशियों में तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिक हैं जो यहां पर एक विकासशाल परियोजना पर काम करने आए थे। स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी की गई सूची में 14 स्थानीय लोग भी हैं।

लापता भारतीयों की पहचान कमललोचन महतो, बिजय बासुमंत्री, जिनदाओ बासुमंत्री के रूप में हुई है जबकि चीनी नागरिकों में सुन यू चुवन, यब चिझू, गोध त्यान चू शामिल हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है।

Related News