मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं…सुबह बबूल के पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव

img

जोधपुर॥ जनपद के लूणी तहसील के सर गांव में रहने वाले एक वृद्ध का शव आज सुबह बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। वह हमेशा ही रात में मंदिर दर्शनार्थ जाता था। उसने मर्जी से जान देने की बात सुसाइड नोट में की है।

sucide

वहीं एक अन्य युवक ने मदेरणा कॉलोनी में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने आज लाश को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया। लूणी पुलिस थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सर गांव निवासी 67 साल के मूलसिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत का शव आज सुबह भाखरी गांव में सडक़ मार्ग पर एक बबूल के पेड़ पर लटका मिला। उसने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की।

मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने मर्जी से जान देना बताया और किसी को परेशान नहीं किए जाने की बात की है। वह हमेशा ही भाखरी स्थित माताजी मंदिर पर दर्शन के लिए जाता था। रात में भी गया था, मगर वो घर नहीं लौटा। उसके चार बेटा-बेटियां है। परिजन ने मौत पर कोई शकसुबह जाहिर नहीं किया है। मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

वहीं महामंदिर पुलिस ने बताया कि विश्नोईयों का बास रामदेव मंदिर वाली गली मदरेणा कॉलोनी निवासी दिलीप पुत्र कानाराम के पुत्र योगेश ने मानसिक परेशानी के चलते अपने घर में फँदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। शव को कार्रवाही के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

Related News