गांगुली-धोनी नहीं करते मदद, तो बर्बाद हो जाता इस खिलाड़ी का करियर!

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया में गेंदबाजी की रीढ़ मोहम्मद शमी से आज सभी क्रिकेट फैंस भली भांति परिचित हैं। उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी के सभी कायल हैं।

मोहम्मद शमी का करियर आज बुलंदियों पर है ओर वह टीम इंडिया के लिए गौरवपूर्ण रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में भी महंगे ओर सफल गेंदबाज साबित हुए हैं।लेकिन, एक वर्ष के अंतराल में उनका करियर खत्म के कगार पर पहुंच गया था। लेकिन, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की वजह से उनका करियर फिर पटरी पर लौट आया और वह आज फिर से बहतरीन खेल दिखा रहे हैं।

पढ़िए-वीरेंद्र सहवाग ने बताया कौन खिलाड़ी ले सकता है Dhoni की जगह, नाम जानकर खुश हो जाएंगे आप

हम बात कर रहे हैं मोहम्मद शमी की पत्नी की हसीन जहां की जिन्होंने मोहम्मद शमी पर अचानक से एक गलत आरोप लगाया और पाकिस्तानी लड़कियों के साथ संबंध और फिक्सिंग के आरोप लगा दिए। उनके इस आरोपों से शमी का करियर बैकफुट पर आ गया और शमी की गिरफ्तारी की नौबत आ गई। शीमी के खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज हो गए।

ऐसा लगने लगा था कि शमी अब शायद दोबारा नहीं खेल पाएंगे। लेकिन, धीरे धीरे हसीन जहां खुद गलत साबित होती चली गईं। लेकिन, हसीन जहां एक गलती कर बैठीं कि उन्होंने इस लड़ाई में सौरव गांगुली और एमएस धोनी तक को घसीट लिया और इन आरोपों का गवाह बना दिया। हसीन जहां सौरव गांगुली तक के घर पहुंच गईं और हंगामा करने लगीं।

हालांकि, सौरव और धोनी ने हसीन जहां के इस कृत्य को दरकिनार कर दिया और शमी को पूरा सहयोग दिया और शमी को टीम से निकालने को तैयार बैठी BCCI को अंदर ही अंदर शमी को नहीं निकालने को लेकर तैयार किया।

गांगुली और धोनी ने पर्दे के पीछे से शमी को हर जगह सपोर्ट किया और टीम में वापिस शमी को जगह दिलाई और शमी अपने खेल से फिर सबका दिल जीतने में कामयाब हो गए। जिसके बाद वह अपने शानदार खेल से अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंच गए हैं और आज शामिल भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा माने जाते है।

फोटो- फाइल

Related News