युवक को दुल्हन पर रास्ते में ही हो गया शक, चेक किया तो उड़ गए होश, फिर॰॰॰

img

संतकबीरनगर॥ संतकबीरनगर स्थित बखिरा थाना के अमरडोभा गांव में 3 अक्टूबर को दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुईया गांव से एक बारात आयी थी। शादी बेहद गरीब परिवारों के बीच थी। सिर्फ 5 लोग बारात में आए थे। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई भी हो गई।

लगभग 3 किलोमीटर आगे जाने पर नन्दौर के पास दूल्हे को शक हुआ की दुल्हन ही बदल गई है। इसके बाद अपने चचेरे भाई के साथ गाड़ी को वापस लेकर दुल्हन को उसके घर छोड़ कर वापस जाने लगा। मौके पर मौजूद लड़की के घर वालों ने दूल्हे व उसके भाई को बैठा लिया। लड़की पक्ष दुल्हन न बदलने की बात कहने लगे। वहीं दूल्हा अपने इल्जाम पर अड़ा रहा।

हल्ला होने पर निकट के लोग इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि दूल्हे को लोगों ने कुर्सी मे बांधकर बगल के पंचायत भवन में बंधक बना लिया। लगभग तीन घण्टे के बाद दूल्हे को बंधक से मुक्त किया। दूल्हे ने बताया कि इन लोगों ने उससे हाथापाई की। विवाह टूटने पर खर्चे के नाम पर लोगों ने 3 लाख रुपए की डिमांड की।

उसने बताया कि वह बहुत गरीब है। इतना रुपया नहीं दे सकता। सारी रात उसे युवती के घरवालों ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बन्द रखा। गुरुवार को इस मामले की खबर किसी ने थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके चचेरे भाई तथा युवती के परिजनों को थाने ले आई।जहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद ने बताया कि मामले में दोनों परिवारों के मध्य वार्ता चल रही है। दोनों अपने को सही बता रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related News