अगर आप भी पाना चाहते है फॉरेन कंट्री में शिक्षक की नौकरी, तो करें ये एक कोर्स

img

अगर आप टीचर बनना चाहते हैं और वो भी विदेश में तो आपके पास TEFL प्रमाणपत्र होना जरूरी है। TEFL कोर्स पूरा करने के बाद आप विदेश में बतौर इंग्लिश शिक्षक नौकरी कर सकते हैं।

Women Teachers,

TEFL अर्थ है टीचिंग इंग्लिश एज अ फॉरेन लैंग्वेज, हिंदुस्तानियों के मध्य बहुत मशहूर कोर्स है। आज-कल ई-लर्निंग की मदद से कोई भी कोर्स पूरा किया जा सकता है। आप चाहें तो घर बैठे TEFL प्रमाणपत्र भी हासिल कर सकते हैं। केवल इसे चुनते समय कुछ बातों का ख्याल रखें नहीं तो आप ऑनलाइन धोखधड़ी का शिकार भी हो सकते हैं।

क्या है TEFL प्रमाणपत्र?

आज कल TEFL, TESL और TESOL जैसे कई कोर्स कराए जाते हैं। सुनने में ये एक जैसे लगते हैं लेकिन सभी में कुछ-कुछ अंतर है। इनमें से TEFL का फुल फॉर्म ‘Teaching English as a Foreign Language’ है। इसमें गैर-अंग्रेजी बोलने वालों को इंग्लिश पढ़ने, लिखने तथा बोलने का निर्देश देना सम्मिलित है। इस प्रमाणपत्र को हासिल कर विदेशियों को इंग्लिश पढ़ा सकते हैं।

 

Related News