जदयू की अहम बैठक-ये बड़ा फैसला ले सकते हैं सीएम नीतीश कुमार

img

.बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इन सबके बीच बिहार की राजनीति भी गर्म है। बिहार में जदयू और राजद जातीय जनगणना को लेकर एक साथ है।

nitish

इन सबके बीच जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होनी है। शनिवार को शाम 4:00 बजे जंतर मंतर के पास जदयू कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पार्टी अध्यक्ष आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, ललन सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

माना जा रहा है कि मोदी सरकार में आरसीपी सिंह के शामिल हो जाने के बाद पार्टी नया अध्यक्ष चुन सकती हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुद्दे पर वहां चर्चा होगी ऐसा कोई एजेंडा नहीं है। कई राज्यों में चुनाव हैं और पार्टी में सदस्यता के माध्यम से पार्टी को विस्तार देना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी आर.सी.पी. सिंह ही हैं।

इन सबके बीच खबर यह भी है कि सदस्यता अभियान के लिए भी रूपरेखा पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही साथ संगठन से मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं। खबर यह भी है कि नीतीश कुमार यहां से कार्यकर्ताओं को बढ़ा संदेश दे सकते हैं। साथ ही साथ कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि जदयू का नया अध्यक्ष कौन हो सकता है।

हाल में ही आरसीपी सिंह ने कहा था कि पार्टी जब भी कहेगी वह अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि आरसीपी सिंह ने यह भी कहा था कि उन्हें मंत्री रहते हुए पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करने में कोई दिक्कत नहीं है और वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।

लेकिन सियासी गलियारों से जो खबर छनकर आ रही हैं उसके अनुसार इस बात की गारंटी मानी जा रही है कि जदयू नए अध्यक्ष का चयन कर सकता है। अध्यक्ष को लेकर 2 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। पहला नाम है उपेंद्र कुशवाहा जबकि दूसरा नाम है मुंगेर से सांसद और नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह का है ।

Related News