बजट 2022 में कौन-सी चीजें हुईं सस्ती और किन वस्तुओं पर बढ़े दाम, यहाँ जानें

img

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना चौथा बजट पेश किया। ज्ञात करा दें कि बजट में विभिन्न सेक्टर के लिए कई ऐलान किए गए। हालांकि इस दौरान हम आपको बताने जा रहे हैं कि आम जनता की जेब पर क्या असर पड़ने वाला है और उसे किससे राहत मिलेगी।

Budget 2022

सस्ता होने वाली वस्तुएं

  • बाहर देशों से आने वाली मशीनें सस्ती होंगी
  • चपड़ा व कपड़े की वस्तुएं सस्ती होंगी
  • खेती के उपकरण सस्ते होंगे
  • मोबाइल- चार्जर
  • जूते -चप्पल
  • हीरे के गहने
  • पैकेजिंग के डिब्बे
  • जेम्स एंड ज्वैलरी

महंगी होने वाली वस्तुएं

  • छाता
  • कैपिटल गुड्स
  • बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल
  • इमिटेशन ज्वैलरी

आपको बता दें कि वर्षा में भीगने से बचाने वाली छतरियां अब से महंगी हो जाएंगी। दरअसल सरकार ने बजट में इन पर टैक्स को बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है। इसी अलावा छोटे व मझोले उद्योगों को राहत देते हुए सीतारमण ने बजट में स्टील स्क्रैप (कबाड़) पर मिलने वाली कस्टम ड्यूटी छूट को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है।

Related News