Up kiran,Digital Desk : टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में केवल दो दिन शेष हैं। सात फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए गुरुवार को कोलंबो में कैप्टंस मीट आयोजित किया गया। इस दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच के बहिष्कार पर अपनी राय रखी।
भारत के खिलाफ बहिष्कार: पाकिस्तान सरकार का फैसला
सलमान आगा ने स्पष्ट किया कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार पीसीबी (Pakistan Cricket Board) ने नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सरकार ने तय किया है। आगा ने कहा,
“भारत के साथ मैच हमारे नियंत्रण में नहीं है। यह सरकार और पीसीबी का फैसला है और हम उसका सम्मान करते हैं। वे जो भी कहेंगे, हम वही करेंगे।”
इस बयान से यह स्पष्ट हो गया कि टीम के लिए यह व्यक्तिगत या बोर्ड स्तर का फैसला नहीं, बल्कि सियासी निर्णय है।
नॉकआउट में भी टीम नहीं खेलेगी भारत से
कप्तान ने आगे कहा कि अगर नॉकआउट चरण में भारत से मुकाबला तय होता है, तो टीम सरकार की सलाह के अनुसार ही कदम उठाएगी।
“अगर सेमीफाइनल या फाइनल में हमें भारत से खेलना पड़ा, तो हमें उनकी तरफ लौटकर सलाह लेनी होगी।”
पीसीबी नहीं, सरकार ने किया एलान
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप का बहिष्कार नहीं, बल्कि केवल 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की। यह फैसला पाकिस्तान सरकार की तरफ से किया गया, पीसीबी ने प्रेस रिलीज जारी कर इसे पुख्ता किया।
आईसीसी ने इस मामले में चेताया कि हाई-प्रोफाइल मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
शाहबाज शरीफ का बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बहिष्कार को सही ठहराते हुए कहा कि यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में और खेल को राजनीति से दूर रखने के लिए लिया गया।
“हमने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला सोच-समझ कर लिया। खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें पूरा भरोसा है कि यह निर्णय सही है।”
वित्तीय और रेवेन्यू का असर
भारत-पाक मैच क्रिकेट के सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में से एक है और इससे काफी राजस्व और स्पॉन्सरशिप हासिल होती है। पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार की स्थिति में वित्तीय नुकसान का खतरा पैदा हो सकता है।
टीम ने बाकी लीग मैचों में हिस्सा लेने के लिए कोलंबो पहुंच गई है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि बांग्लादेश को बाहर करने का निर्णय सही नहीं था और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए था।


_1346220815_100x75.jpg)

