मदद के लिए आगे आया ये देश, कोवैक्स सुविधा के तहत भारत को देगा 8 करोड़ वैक्सीन

img

वॉशिंगटन॥ यूएन समर्थित कौवैक्स सुविधा के अंतर्गत भारत को आठ करोड़ कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। ये सूचना स्टेट विभाग के सीनियर अफसर की तरफ से दी गई है।

covax

स्टेट विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पत्रकारों को बताया कि उनके पास इस बारे में विशेष विवरण नहीं है कि भारत में वैक्सीन की खेप कब पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि भारत को 8 करोड़ वैक्सीन हासिल होगी। हम जानते हैं कि भारत को इस आपदा से बहुत नुकसान हुआ है। साथ ही हमने इस आपदा से बाहर निकलने का रास्ता देखने में सहायता करने के लिए भारत में अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता निभाई है।

उन्होंने कहा कि हम निजी क्षेत्र के साथ जुड़े हुए हैं, क्योंकि हम भारत को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भारत को सहायता करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ हर संभव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब़ाइडेन प्रशासन पर अमेरिका के साथ भारत जैसे देशों को अतिरिक्त कोविड -19 वैक्सीन भेजने का दबाव था, क्योंकि ये लोग वैक्सीन की कमी का सामना कर रहे हैं।

Related News