BJP नेता का कत्ल करने वाले कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया छलनी-छलनी, पूरे इलाके में दहशत

img

लखनऊ॥ मडियांव क्षेत्र में IIM रोड पर घैला के पास बुधवार रात STF और गुंडो के मध्य मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ कई राउण्ड गोलियाँ चलीं। इसमें एक लाख का इनामी बदमाश अलीशेर और उसका साथी कामरान ढेर हो गया।

BJP leader murder accused killed

25 हजार रुपए का इनाम था कामरान। दोनों पिछले दिनों रांची में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या में अलीशेर आरोपित था। रांची पुलिस उसकी खोज कर रही थी। एएसपी STF विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों के पास से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, एक देसी तमंचा, एक बाइक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

बीच सड़क पर की थी BJP नेता की हत्या

अलीशेर ने पिछले दिनों रांची में BJP के एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर ओरमांझी के पालू चौराहे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उन्हें छलनी कर दिया था। जख्मी BJP नेता को मेदांता ले जाया गया था। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया था। कल्त में अलीशेख का नाम आया था।

Related News