img

जनसंख्या नियंत्रण के लिए कंडोम का इस्तेमाल बहुत जरुरी है। कई मुल्कों में इसे लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है, साथ ही साथ सेक्स एजुकेशन भी सरकार द्वारा दी जा रही है।

हालाँकि, कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ कंडोम बेचना सख्त मना है और अगर ऐसा करते पकड़े गए तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, तालिबानी सरकार वाला मुल्क अफगानिस्तान एकमात्र ऐसा देश है जहां कंडोम की बिक्री कानून द्वारा प्रतिबंधित है, इसके अलावा, कुछ मुस्लिम मुल्कों में कंडोम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें इंडोनेशिया भी शामिल है, अफ्रीकी देश नाइजीरिया में कंडोम की बिक्री अभी भी प्रतिबंधित है।

आपको बता दें कि अधिकांश कंडोम लेटेक्स से बने होते हैं। शारीरिक संबंध बनाने से पहले इसे सीधा लिंग के ऊपर लगाया जाता है। यह एक रक्षक के रूप में कार्य करता है, जो वीर्य को योनि में जाने को रोकता है, इस प्रकार गर्भावस्था से बचाता है। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये 80 से 99 फीसद तक गर्भावस्था को रोक सकता है।

--Advertisement--