img

ये सभी को जानना चाहते हैं कि समुद्र के पेट में क्या छिपा है? समुद्र में आज भी कई रहस्य ऐसे हैं जिनके बारे में मनुष्यों को कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर विशालकाय समुद्री जीवों के वीडियो और फोटो हमें हैरान कर देते हैं।

समुद्र का सबसे बड़ा जीव गॉड फिश (Blue Whale) है। आपने सुना होगा कि Blue Whale विश्व का सबसे बड़ा जानवर है। आपने अब तक इस Blue Whale की अनगिनत तस्वीरें देखी होंगी। मगर अब जो फोटो सामने आई है उसे देखकर आप जरूर हैरान रह जाएंगे. अब जब आपको अंदाजा हो गया है कि Blue Whale कितनी बड़ी होती है, तो सोचिए कि इतने बड़े जानवर का दिल कितना बड़ा होगा। उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी ऐसा ही एक पोस्ट शेयर किया है।

फोटो के सामने 'Blue Whale' मछली का दिल

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका अक्सर सोशल मीडिया पर गजब की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक Blue Whale के संरक्षित दिल को दिखाया गया है। इस तस्वीर में Blue Whale के दिल का आकार काफी बड़ा है। इस फोटो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने बताया कि ये एक Blue Whale का संरक्षित दिल है. इसका वजन 181 किलो है और यह 4.9 फीट लंबा और 3.9 फीट चौड़ा है। उसके दिल की धड़कन 3.2 किमी की दूरी से सुनी जा सकती है। यह Blue Whale दिल टोरंटो में रॉयल ओंटारियो संग्रहालय में संरक्षित है।
 

--Advertisement--