क्या इस जगह छुपा बैठा है Gangster Vikas Dubey? यूपी पुलिस से मिले इनपुट के बाद इलाके में अलर्ट

img

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर के फरार चल रहे है विकास दुबे फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, ऐसे में उसकी तलाशी हर जगह चल रही है. वहीँ पुलिस ने उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में यूपी पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि विकाश दुबे चंबल इलाके में छुप सकता है। यूपी पुलिस के अधिकारी लगातार चंबल जोन के अधिकारियों से संपर्क में हैं।

 

वहीँ चंबल इलाके के जिलों में पुलिस भी सघन जांच अभियान चला रही है। क्योंकि चंबल के जिले यूपी और राजस्थान के बॉर्डर से लगते हैं।एमपी पुलिस को मिले इनपुट्स के बाद सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमावर्ती चेक पोस्ट पर हर आने-जाने वाले की सघन तलाशी ली जा रही है। क्योंकि ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके से एक बार विकास दुबे की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में उसके अच्छे संपर्क भी हैं। ऐसे वह बीहड़ के इलाके में शरण ले सकता है।चंबल रेंज के आईजी मनोज शर्मा ने कहा कि हमारे पास अभी विकास दुबे के बारे में कोई ठोस सूचना नहीं है। फिर भी हम लोगों ने मुरैना और भिंड जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।

वहीं बीहड़ के आस-पास के गांव में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। इंटेलिजेंस की तरफ से कोई भी हमें सूचना मिलती है, तो हम तुरंत इस पर एक्शन लेंगे।उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस के लगातार संपर्क में है। अगर हमें कोई ऐसी सूचना मिलती है, तो हम तत्काल उनके सहयोग के लिए खड़े होंगे। हमारी चंबल अंचल की पुलिस हर परिस्थिति में निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related News