ना-मुमकिन हैं IPL में DHONI के ये रिकॉर्ड तोड़ना, आखिरी वाला तो कभी नहीं टूटेगा!

img

नई दिल्ली॥ DHONI ने 15 अगस्त 2020 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में DHONI बिना किसी दबाव के खेलने उतरेंगे। वैसे तो भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान DHONI के नाम 4 ऐसे रिकॉर्ड हैं जो किसी भी दूसरे खिलाड़ी के लिए तोड़ना ना-मुमकिन सा है।

DHONI ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 209 छक्के लगाए हैं। ये किसी भी इंडियन द्वारा लगाए जाने वाले टूर्नामेंट में सबसे अधिक SIXS हैं। DHONI ने भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन 2008 से अब तक CSK की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है।

CSK के 2 वर्ष निलंबित होने की वजह से वह पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेले थे। 10 सीजन में CSK और एक सीजन में पुणे की कप्तानी करने वाले DHONI ने कुल 174 मैचों में कप्तानी की है। यह किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा मैचों का रिकॉर्ड है। DHONI ने टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे अधिक जीत हासिल की है। अब तक उन्होंने कुल 174 मैचों में कप्तानी करते हुए 104 जीत हासिल की है।

वह टूर्नामेंट में खेलने वाले अकेले कप्तान हैं जिनके नाम 100 जीत दर्ज है। अब CSK ने DHONI की कप्तानी में तीन खिताब जीते हैं।भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) में विकेट के पीछे अब तक 12 सीजन में DHONI ने कुल 132 शिकार किए हैं। इसमें 38 स्टंपिंग है जबकि बाकी के कैच। ये किसी भी विकेटकीपर द्वारा किए गए सबसे अधिक शिकार हैं।

 

Related News