बर्फीले तूफान से बेहाल जवान, J&K में 5 की मौत, इन राज्यों के लिए जारी हुआ सबसे बड़ा अलर्ट, अब फिर बढ़ेगी ठंड

img

नई दिल्ली॥ J&K (जम्मू और कश्मीर) में बर्फबारी और तूफान का कहर जारी है और यह जानलेवा साबित हो रहा है। कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 3 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान अभी भी लापता है। माछिल सेक्टर में आर्मी की कई चौकियां हिमस्खलने की चपेट में आई हैं।

आर्मी के सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार, ऐसी ही एक चौकी में आर्मी के 5 जवान फंसे हुए हैं। यही नहीं, घाटी में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों के भी मरने की खबर है। आर्मी के सूत्रों के अनुसार, रामपुर और गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की कई घटनाओं की सूचना है। आर्मी के सूत्रों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण, उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

इनमें 3 जवानों ने अपनी जान गंवाई है जबकि एक अभी भी लापता है। आर्मी के सूत्रों के अनुसार, हिमस्खलन में फंसे कई जवानों को बचाया भी गया है। इसके अलावा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के गग्गेनेर क्षेत्र के पास कुलान गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बता दें कि उत्तर भारत में अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों ठंडी बढ़ सकती है।

हालांकि, आर्मी ने इस इलाके में भी अपना बचाव अभियान शुरू कर दिया है। यह इलाका श्रीनगर से सड़क से कटा हुआ है, यही कारण है कि बचाव दल को यहां पैदल ही पहुंचना पड़ा है। कुछ दिऩ पहले 7 जनवरी को J&K (जम्मू और कश्मीर) में एलओसी के पास पुंछ जिले में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें आर्मी के एक पोर्टर की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य पोर्टर घायल हो गए थे। पुंछ़ जिले में 7 जनवरी की रात बर्फीला तूफान आया था। इस दौरान पोस्ट पर तैनात पोर्टर इसकी चपेट में आ गए थे।

पढ़िए-हिमालय में तैनात मेजर का दावा- हां…भगवान को मैंने देखा, उन्होंने मुझे जीवन दान दिया

इससे पहले भी 3 दिसंबर 2019 को उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हिमस्खलन की दो भिन्न-भिन्न घटनाओं में आर्मी के चार जवान शहीद हो गए थे। कश्मीर के तंगधार सेक्टर में आर्मी की एक चौकी मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी, जिसमें तीन सैनिक शहीद हो गए थे। इससे पहले गुरेज सेक्टर में एक गश्ती दल बर्फीले तूफान में फंस गया था और आर्मी का एक जवान शहीद हो गया था।

Related News