
लोकसभा चुनाव होने में अभी 7 से 8 महीने का समय बाकी है और कांग्रेस, भाजपा समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टियां भी अपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। लेकिन इस बीच में उत्तर प्रदेश में मिशन 2024 में जुटे राष्ट्रीय लोकदल यानी आरएलडी पार्टी सुर्खियों में। अब सवाल ये कि सुर्खियों में क्यों हैं आरएलडी के चीफ और राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी अपनी पार्टी के स्थिति में दुरुस्त कर रहे हैं। अपनी पार्टी के स्थिति को भी मजबूत कर रहे हैं।
कौन हैं मनीषा अहलावत
राज्य में मिशन 2024 को लेकर अलग अलग लोगों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस बीच में खबर सामने आई है कि जयंत चौधरी ने अपनी पार्टी नेता मनीषा अहलावत को एक खास जिम्मेदारी दी है। जयंत चौधरी ने मनीषा अहलावत को पार्टी की महिला प्रकोष्ठ नारी शक्ति संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इसी वजह से मनीषा की चर्चा हो रही है और लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर मनीषा अहलावत हैं कौन? लेकिन सवाल वही कि आखिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर मनीषा अहलावत के चर्चे क्यों हो रहे हैं।
कौन है मनीषा अहलावत? इसी सवाल को पहले समझते हैं। मनीषा अहलावत के बारे में कहा जा रहा है कि अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। इसके अलावा वह टैक्स स्पीकर भी रही हैं। मनीषा अहलावत खुद को हेल्थ एंड एग्री एन्टरप्रेन्योर बताती हैं। मनीषा सरधाना विधानसभा से बसपा विधायक रहे चौधरी चंद्रवीर सिंह की बेटी हैं और लंबे समय से समाज सेवी में भी हैं। समाज सेवा से जुड़े काम भी कर रही हैं। 2022 के चुनाव में जयंत चौधरी और अखिलेश यादव ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में मेरठ कैंट विधानसभा से ही 2022 का चुनाव लड़ा गया था, जिसमें मनीषा भी खड़ी हुई थीं। मनीषा अहलावत इस चुनाव में भाजपा के अमीत अग्रवाल से हार गई थीं।
आरएलडी ने मनीषा अहलावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी ट्विटर पर ट्वीट कर दी। आरएलडी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा मनीषा अहलावत को नारी शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है यानि की नियुक्त किया गया है। इस ट्वीट में मनीषा अहलावत का ट्विटर हैंडल को भी टैग किया गया है।