इस राज्य में आई बड़ी आफत, 19 लोगों की हुई मौत

img

झारखंड में वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सोमवार को राज्य में कोरोना के 2366 नये मामले मिले हैं। वायरस की दूसरी लहर में एकदिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, कोरोना से 19 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से आठ, धनबाद से आठ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो और लोहरदगा से एक मरीज शामिल है। वायरस से 937 मरीज ठीक हुए हैं।

covid-19

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 787, बोकारो से 91, चतरा से 25, देवघर से 89,धनबाद से 64, दुमका से 50, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 370, गढ़वा से 28, गिरिडीह से 29 , गोड्डा से 24, गुमला से 54,हजारीबाग से 93, जामताड़ा से 44, खूंटी से 106, कोडरमा से 125, लातेहार से 53, लोहरदगा से 19,पाकुड़ से 14, पलामू से 38, रामगढ़ से 142, साहेबगंज से 59, सरायकेला से नौ,सिमडेगा से 19 और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 34 मरीज मिले हैं।

प्रदेश में 15343 सक्रिय केस

प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या अब 141750 हो गयी है। इनमें 15343 सक्रिय केस हैं। जबकि 125175 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 1232 कोरोना मरीजों की मौत है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 88.30 प्रतिशत है।

वहीं, राज्य में फर्स्ट डोज का वैक्सीन अबतक 2124769 लोगों को दिया गया है। वहीं सोमवार को, वैक्सीन का सेकंड डोज 5701 लोगों को दिया गया। अबतक 303842 लोगों को सेकंड डोज का वैक्सीन दिया जा चुका है।

रांची में कोरोना के 787 नए केस मिले

राजधानी रांची में 787 कोरोना पॉज़िटिव के नए केस मिले हैं। जबकि सोमवार को आठ मरीजों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6973 है। 493 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 43174 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 35884 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Related News