img

यूपी किरण डेस्क। राजस्थान के कोटा से दुखद खबर आ रही है। यहां पर शिव बरात के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। झुलसे बच्चों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है और  मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। इस बीच घायल बच्चों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचे आयोजकों की पिटाई कर दी है। घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे। ओम बिरला ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। इसकी जांच करवाई जाएगी।

राजस्थान के कोटा शहर की काली बस्ती में हर साल शिव बरात का आयोजन होता है। परंपरानुसार आज महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही थी। शिव बरात के दौरान कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक़ शिव बरात में कई बच्चे धार्मिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक झंडा हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। हाइटेंशन वायरल की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए। इसमें से दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद शिव बरात में अफरा-तफरी मच गई। बरात में शामिल लोग बच्चों को अस्पताल लेकर भागे। तत्काल बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल ले जाया गया। इस बीच  प्रशासन भी सक्रिय हो गया और मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। आईजी रविदत्त गौड़ ने मीडिया को बताया कि एक बच्चा 70 प्रतिशत और एक 50 प्रतिशत झुलस गया है। शेष बच्चे लगभग 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। इस हादसे के लिए लोग आयोजकों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बच्चों के आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचे आयोजकों की पिटाई कर दी। 
 

--Advertisement--