
अजब-गजब ।। ट्रांसजेंडर को जज बनाने के मामले में असम पूर्वोत्तर का पहला और देश का तीसरा राज्य बन गया है। स्वाति बरुआ ने शनिवार को गुवाहाटी के कामरूप जिले में बनीं लोक अदालत का काम संभाला। उन्होंने सर्जरी करवाई और लड़के से लड़की बन गईं और अपना नाम स्वाति रख लिया।
स्वाति ने इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि, ‘लोक अदालत में एक न्यायाधीश के पद पर मेरी नियुक्ति समाज के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संदेश है और इससे ट्रांसजेंडरों के ख़िलाफ़ भेदभाव के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में मदद मिलेगी। कुछ नीतियों के असफल होने से ही उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वरना ट्रांसजेंडर भी समाज के लिए काम कर सकते हैं।’
पढ़िए- omg!! खतरनाक बीमारी का शिकार हुई ये महिला, 20 सालों से घटते-घटते अब 2 फीट रह गई लंबाई
2012 में स्वाति पुरुष थी, तब उनका नाम बिधान था। इसके बाद ही उन्होंने सर्जरी करा ली और वो महिला बन गई। इस सर्जरी के लिए स्वाति ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया जिसके बाद फैसला उनके पक्ष में आया। हालाँकि स्वाति के इस कदम के बाद उनके परिवार वालों ने उनका विरोध किया था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने किसी की नहीं सुनी।