img

झारखंड ।। बॉलीवुड सितारों के बारे में एक बात आप आसानी से कह सकते हैं कि इन्हें पार्टियां बहुत पसंद हैं। बीती रात करण जौहर के घर एक ज़बरदस्त पार्टी हुई। इस पार्टी में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा।

मलाइका और अर्जुन कपूर के साथ मलाइका की पूरी गर्ल्स गैंग भी मौजूद रहीं। गर्ल्स गैंग में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा ख़ान के नाम शामिल हैं।

पढ़िए- Omg!! बेटे तैमूर को चाहकर भी अपनी प्रॉपर्टी का वारिस नहीं बना पाएंगे पाप सैफ, ये बड़ी वजह आईं सामने

आपको बता दें कि मलाइका और करीना, करिश्मा आदि ये सभी आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं और कई बार सोशल मीडिया पर सबने एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए गर्ल्स गैंग की बात कही है। बहरहाल, इस पार्टी में अर्जुन कपूर अपने बदले लुक में कुछ इस अंदाज़ में दिखे।

करण जौहर की पार्टी में मलाइका और अर्जुन के अलावा करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान की मौजूदगी भी बेहद ख़ास रही। करण जौहर के फेवरेट्स में ये दोनों बहनें शुरू से शामिल रही हैं और कई बार करण के घर आते-जाते ये स्पॉट होती रही हैं।

फोटो- फाइल