47 साल की हुईं करिश्मा कपूर, इन फिल्मों के दमपर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में सफलता की बुलंदियों को छुआ

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 47 बरस की हो गई है। सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 25 जून, 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म एक्टर रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करीना कपूर खान की बड़ी बहन हैं।

karishma kapoor birthday

करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिस्टर्स में से एक हैं। बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा कपूर ने साल 1991 में आई मूवी ‘प्रेम कैदी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

ये थी करिश्मा की बेहतरीन फिल्में

इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई और अपने शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में सफलता की उचाइयों को छुआ। उनकी प्रमुख फिल्मों में जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना अपना, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, फिजा, जुबैदा, डेंजरस इश्क आदि शामिल हैं।

एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करे तो करिश्मा ने साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी, किंतु यह शादी लम्बे समय तक नहीं चल सकी। आपसी विवाद के कारण करिश्मा और संजय ने तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। करिश्मा कपूर का निजी लाइफ बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा, किंतु बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय की बदौलत सफलता की बुलंदियों को छुआ और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

Related News