तवे से वार कर किया पति-पत्नी का कत्ल, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

img

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर में दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है. तवा से वार कर एक महिला और एक पुरुष की मृत्यु हो गई। मृतक महिला और पुरुष दोनों मियां-बीवी बताए जा रहे हैं। कातिल भी उसी घर में रहता था, जिसे पुलिस ने कस्टडी में ले लिया था।

murder

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवर्षि एन्क्लेव में मौजूद एक मकान में एक दिहाड़ी मजदूर सपना और दो आदमी बबलू व हरिद्वारी रहते थे। सपना पर बबलू और हरिद्वारी अपना हक जताते थे। विवाद यह था कि सपना ने उससे शादी कर ली। शुक्रवार की रात्रि हरिद्वारी और बबलू ने दारु पी। इसी बीच दोनों के बीच मारपीट हो गई। हरद्वारी ने तवे को उठाया और उन दोनों पर जोरदार प्रहार किया। उनके दोनों चेहरों को इस तरह कुचला गया था कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। हरिद्वारी को मौके से कस्टडी में ले लिया गया है।

वही दूसरी तरफ उत्तराखंड के दिगांस गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग काटकर उसका क़त्ल कर दिया। महिला ने पहले पति का गुप्तांग काटा और उसके बाद रस्सी से गला दजबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला को अदालत में पेश करने के पश्चात् 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related News