जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट।

राशिफल-

मेष: यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। निजी सुख में व्यवधान होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। संयम बरतने की जरूरत है।

मिथुन: वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

तुला: किसी रिश्तेदार या प्रियजन से भेंट होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति के मामले में व्यवधान आ सकता है। किसी के कार्य मेें हस्तक्षेप न करें और न ही स्वयं के कार्य में हस्तक्षेप स्वीकार करें। संयम से काम लें।

धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कुंभ: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक प्रगति होगी।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

Related News