Leprosy के ये हैं लक्षण, दिखें तो छिपाएं नहीं, इलाज कराएं-डॉ. विनोद

img

कुशीनगर। कुष्ठ रोग (Leprosy) जागरूकता अभियान एवं पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को पडरौना स्थित हनुमान इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि यदि किसी के शरीर पर कुष्ठ रोग के लक्षण दिखें तो सरकारी अस्पताल पर इलाज कराएं। रोग को छिपाएं नहीं।

Leprosy

उक्त विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए जिला परामर्शदाता डॉ. विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज में कुष्ठ रोग के प्रति तमाम भ्रांतियाँ हैं, जिसे मिटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में अभी भी कुछ लोगों में यह अंधविश्वास है कि कुष्ठ रोग वंशानुगत कारणों, अनैतिक आचरण, अशुद्ध रक्त, खानपान की गलत आदतों से होता है। यह पूर्णतया गलत तथ्य है।

Leprosy रोग की पहचान आसानी से की जा सकती

उन्होंने बच्चों से कहा कि कुष्ठ रोग की पहचान आसानी से की जा सकती है। यदि किसी व्यक्ति को कुष्ठ रोग के लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल पर जाकर इलाज शुरू करा दें। कुष्ठ रोग से डरने नहीं बल्कि इलाज कराने की जरूरत है। इलाज न कराने पर प्रभावित अंगों में दिव्यांगता हो सकती है।

बच्चों को पोस्टर दिखा कर कुष्ठ रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में बताया

नान मेडिकल असिस्टेंट (एनएमए) मुर्तुजा हुसेन तथा फिजियोथिरेपिस्ट प्रदीप गुप्ता ने भी स्कूली बच्चों को पोस्टर दिखा कर कुष्ठ रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेन्द्र दत्त शुक्ला ने भी बच्चों से अपील किया कि सभी बच्चे इस रोग के लक्षणों को अपने घर के लोगों के शरीर पर तथा जन समुदाय के लोगों के शरीर पर देखें तो सरकारी अस्पताल जाने को कहें। ताकि कुष्ठ उन्मूलन का सपना साकार हो सके।

कुष्ठ रोग (Leprosy) के लक्षण

शरीर पर हल्के तांबा रंग के चकत्ते हो जाना।
शरीर के किसी स्थान पर सुन्नापन हो जाना।
सुई लगने पर दर्द महसूस न होना।
हथेली अथवा पैर के तलवे में भी सुन्नापन हो तो कुष्ठ की जांच अवश्य कराएं।

Sugar Beets सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है, होते हैं ये फायदे
Related News