_386316519.png)
Up Kiran, Digital Desk: पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में फिर से तनाव गहराने लगा है। इस तनाव के बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में हैं। सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक एक ही सवाल तैर रहा है – क्या अब केंद्र सरकार सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजेगी?
इस बहस में अब एक अहम नाम भी जुड़ गया है – हेमंत परासर पहले सीमा हैदर के वकील रह चुके हैं। परासर ने खुलकर यह मांग कर दी है कि सीमा हैदर को तत्काल भारत से डिपोर्ट किया जाना चाहिए।
हेमंत परासर का बयान: "सीमा दुश्मन देश की नागरिक है"
टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत करते हुए परासर ने कहा कि सीमा हैदर पाकिस्तान की नागरिक हैं, और पाकिस्तान आज हमारा दुश्मन देश है। वह अवैध रूप से भारत में रह रही हैं, इसलिए उन्हें तुरंत वापस भेजा जाना चाहिए।
परासर ने यह भी कहा कि भले ही सीमा हैदर भारत में मां बन चुकी हैं, इससे उसकी डिपोर्टेशन पर कोई असर नहीं पड़ता।
नागरिकता पर उठे सवाल
पूर्व वकील परासर ने यह भी दावा किया कि अब वह कानून समाप्त हो चुका है जिसके तहत पाकिस्तान से आई महिला को भारत की नागरिकता मिल सकती थी। उन्होंने कहा कि अब सीमा हैदर को किसी भी स्थिति में नागरिकता नहीं मिलेगी।
उन्होंने सीमा के वर्तमान वकील एपी सिंह के दावों पर भी सवाल उठाया कि अगर गृह मंत्रालय और एटीएस के पास दस्तावेज हैं, तो उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा?
सीमा की चुप्पी और वकील का बचाव
इस पूरे विवाद के बीच सीमा हैदर ने खुद अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स भी पिछले 10-11 दिनों से बिल्कुल शांत हैं। वहीं, एपी सिंह लगातार सीमा को वापस पाकिस्तान ना भेजने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा सभी कानूनी आदेशों का पालन कर रही हैं और अब भारत में एक बेटी को जन्म भी दे चुकी हैं।
--Advertisement--