
नई दिल्ली ।। गुजरात विधानसभा सचिवालय में एक तेंदुए के घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के पसीने छूट गए हैं। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया है। करीब 100 से ज्यादा वन्यकर्मी तेंदुए को खोज रहे हैं। सर्च ऑपरेशन को देखते हुए सचिवालय को बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तेंदुआ रात करीब 2 बजे सचिवालय में घुस आया। गेट नंबर सात से घुसते हुए तेंदुए की तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हो गईं। विधानसभा में 130 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इन्हीं में से एक में तेंदुए के विधानसभा में घुसने का वीडियो रिकॉर्ड हुआ। खबर मिलने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए तैयारी की गई। सचिवालय में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं। जिस इमारत में यह तेंदुआ घुसा है वह गुजरात सचिवालय की मुख्य इमारत है।
पढ़िए- तेज प्रताप से तलाक के बीच खुलकर सामने आई ऐश्वर्या, मां के साथ खड़े होकर बोली ये बात
पुलिस ने विधानसभा की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है। तेंदुए के पकड़े जाने तक विधानसभा में कामकाज रोक दिया गया है। विधानसभा के बाहर कर्मचारियों की भीड़ लगी है और ऑपरेशन के खत्म होने तक उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक तेंदुआ गेट से अंदर प्रवेश कर गया।
WATCH: Leopard entered Secretariat premises in Gujarat's Gandhinagar, early morning today. Forest department officials are currently conducting a search operation to locate the feline (Source: CCTV footage) pic.twitter.com/eQYwATbk2b
— ANI (@ANI) November 5, 2018
जिसके बाद पुलिस और वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की है। सुरक्षा को देखते हुए किसी को भी सचिवालय परिसर में आने की अनुमति नहीं दी गई है। सर्च ऑपरेश चल रहा है। हर किसी की सुरक्षा को देखते हुए जबतक सर्च ऑपरेशन खत्म नहीं हो जाता है, किसी को भी गेट के अंदर आने की इजाजत नहीं है। वहीं गुजरात के वन मंत्री गणपत वाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुए ने अभी तक किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।