img

मार्च का महीना शुरू हो चुका है। चूंकि यह चालू वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है, इसलिए कई काम इस महीने के अंत तक पूरे कर लेने होंगे। यदि आपको कोई आर्थिक कार्य करना है तो आज ही कर लें।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग विकल्प चुनने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। 31 तारीख तक आपको अपनी आय के अनुसार टैक्स बचाने के लिए उपयुक्त योजनाओं में निवेश करना होगा। अगर आप इस तारीख के बाद निवेश करते हैं तो आपको टैक्स राहत का लाभ नहीं मिलेगा।

अगर आप होम लोन पर छूट का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास 31 मार्च तक का समय है। होम लोन पर छूट के लिए एसबीआई एक खास स्कीम चला रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास अच्छा CIBIL स्कोर होना चाहिए।

रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक सेवा की कई सुविधाओं की समय सीमा बढ़ा दी है। रिजर्व बैंक ने 29 फरवरी 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए लेनदेन पर रोक लगा दी थी। फिलहाल समयसीमा को बढ़ाकर 15 मार्च 2024 कर दिया गया है।

UIDAI की ओर से फ्री अपडेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसका लाभ आप 14 मार्च 2024 तक उठा सकते हैं। इस तारीख के बाद आपको आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए शुल्क देना होगा।

इसके अलावा आप 31 मार्च तक FASTag KYC भी पूरा कर सकते हैं। इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है। यह समय सीमा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बढ़ा दी है।

--Advertisement--