
छत्तीसगढ़ में जहां 70 सीटों के लिए कल मतदान किया गया। इस बीच गरियाबंद जिले में नक्सली हमला भी हुआ है। इस हमले में आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया। नक्सलियों ने इलेक्शन के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी पर हमला किया था।
नक्सलियों ने रास्ते पर आईईडी बम लगा रखा था। धमाके के चलते जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में उसे एंबुलेंस से मैनपुर रवाना किया गया। मगर उस जवान की जान बचाई नहीं जा सकी। दरअसल सात से 03:00 बजे तक गरियाबंद जिले में वोटिंग हुई। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते वोटिंग की टाइमिंग में बदलाव किया गया था।
इस बार नक्सलियों ने पोलिंग बूथ टीम पर हमला कर दिया। नक्सली हमले के बाद पोलिंग पार्टी और ईवीएम मशीन को सुरक्षित बताया जा रहा है। सोमवार को छत्तीगढ़ में 70 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इससे पहले 7 नवंबर को 20 सीटों पर वोटिंग हुई थी। नक्सलियों ने बस्तर जिले में कई जगह पर इलेक्शन के बहिष्कार करने की घोषणा की थी।
बस्तर में कई जगहों पर धमकी भरे पर्चे भी मिले थे। चुनाव के बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी की गई थी। पहले चरण की वोटिंग में भी नक्सलियों ने हमला किया था। यह हमला सुकमा जिले के कोंडा मरका इलाके में हुई थी। 7 नवंबर को नक्सली द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ था।