कई राज्यों में धीरे-धीरे लग रहा लॉकडाउन? कल रात से इस राज्य सरकार ने भी॰॰॰

img

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई प्रदेशों नाइट कर्फ्यू (रात्रि का लॉकडाउन) लगाने का फैसला किया गया है। जिसमें अब मणिपुर का भी नाम जुड़ गया है। कोविड-19 संकट को देखते हुए मणिपुर सरकार ने इस साल के अंत तक प्रदेश में शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है।

Night curfew

प्रदेश सरकार के एक आदेश के मुताबिक मणिपुर में 31 दिसंबर तक रात्रि वाला कर्फ्यू रहेगा। इसके साथ ही इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रात्रि कर्फ्यू के दौरान अहम सेवाओं, माल ट्रकों और ड्यूटी पर अधिकारियों के आंदोलन को नवीनतम आदेश से छूट दी गई है।

इसके अलावा, सामाजिक तथा प्रथागत समारोहों में भाग लेने वालों की संख्या 20 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक प्रदेस में 3,245 एक्टिल मामले हैं।

कई अन्य राज्यों में भी नाइट कर्फ्यू

कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों ने फिर से पाबंदिया लगाना शुरू कर दिया है। इसके तहत कई अन्य राज्यों में भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात सहित कई प्रदेशों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

 

Related News