26 नवंबर के बाद शुरू होगी शीतलहर, इस राज्य में बढ़ी ठिठुरन

img

मध्य प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। ठंडी हवा चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर के बाद प्रदेश में शीतलहर शुरू हो जाएगी। वहीं सोमवार को ग्वालियर में सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। जहां तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक संभाग में भी दो-तीन दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा।

Winter cold

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई है लेकिन रविवार को हवाओं की दिशा फिर से दक्षिण-पूर्वी हो गई है। जिसका सबसे ज्यादा असर राजधानी भोपाल पर पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने नवंबर के आखिरी तक में जबलपुर, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर संभाग में तापमान बढऩे की संभावना है।

जिसके बाद नवंबर महीने के आखिरी में हल्की ठंड की बजाए शीतलहर शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 26 नवंबर से पहले दो-तीन दिन तक थोड़ी गर्मी रहेगी। वही 26 से 27 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आने से ठंड की दस्तक बढ़ेगी। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में चक्रवात तूफान के सोमालिया तट से टकराने की भी संभावना है। जिसका असर प्रदेश की ठंड में महसूस किया जा सकता है।

इसके अलावा ग्वालियर संभाग में भी ठंड का असर अब दिखने लगा है। यहां लगातार तापमान में कमी आ रही है। रात से ज्यादा दिन के तापमान में फर्क महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक वाले संभाग में भी दो-तीन दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा। हालांकि रात के वक्त न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी।

 

Related News