img

Maharajganj news| पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर एनपीएस व यूपीएस के विरोध में  जिला मुख्यालय पर पेशन आक्रोश बाइक मार्च निकाला गया। गुरुवार को 3 बजे अपराहन में जीएसबीएस इंटर कालेज के प्रांगण से सक्सेना चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पेंशन आक्रोश बाइक मार्च निकाला गया। आक्रोश रैली मे दो दर्जन से अधिक कर्मचारी संगठन शामिल रहे। नगर क्षेत्र मे रैली निकाल कर्मचारी जिला मुख्यालय पर ओपीएस बहाली की आवाज बुलंद किए।

जिला मुख्यालय पर बाइक रैली को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि हर हालत में अद्ध सैनिक बलों की पुरानी पेंशन (OPS) बहाल होनी चाहिए। अर्थ सैनिक दिन-रात एक करके देश सेवा में लगे है। मण्डल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि एनपीएस के परिणाम आने शुरू हो गये हैं। एनपीएस से सेवा निवृत्त लोगों को ₹800 से ₹2800 तक प्रतिमाह पेंशन प्राप्त हो रही है। 

TP सिंह ने बताया कि यूपीएस, एनपीएस से भी बदतर है, यह हमें किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है। 10 इसमें सरकार द्वारा कर्मचारियों के जीवन भर कमाई गयी रकम का 10% (कर्मचारी अंशदान) को हड़प लिया जा रहा है। महामंती शिव सरन सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष राधवेन्द्र गुप्त ने बताया कि यूपीएस आने के पश्चात कर्मचारी पहले से ज्यादा आक्रोशित हो चुका है। सरकार को अविलम्ब ओपीएस बहाल कर देना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि यूपीएस अच्छे तो कई कम्पनियों के पेंशन प्लान हैं। अटेवा विरोध करता है। 

इस दौरान मो अय्यूब अंसारी, रामेश्वर मौर्य, आशीष सिंह, विद्यासागर पटेल, संदीप कुमार सिंह, अ. सतीश त्रिपाठी, मनोज कुमार आर्य, अजय त्रिपाठी, जयन्ती प्रसाद, राम ज्ञान मौर्य, विन‌य कुमार सिंह, विनोद कुमार, सुवाष यादव, मृत्युंजय लाल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, अरविन्द यादव, शाह आलम, गोविन्द साहनी, हरेन्द्र गौतम, सुनील प्रजापति, मिथिलेश सिंह, महेश कुमार, नागेन्द्र चौरसिया, अनिल कुमार, पंकज गुप्ता, वैभव द्विवेदी, बसन्त गुप्ता, कपिल पचौरी, अभिनव कुमार सिंह, अजय पटेल, प्रमोद पटेल, दिलीप विश्वकर्मा, सर्वेश शमी, हेसामुद्दीन सिद्धिकी, सोहन साहनी, विपिन यादव, दिनेश कुमार गुप्ता, नन्दलाल गुप्त, घनश्याम शमी, घनश्याम सिंह, योगेन्द्र यादव, लाल मणि प्रसाद, रमाकान्त यादव, हरिओम मिश्वा, अवधेश कुमार, सुरेन्द्र साहनी, समीर अली महेश सिंह, राकेश कुमार, अनिल कुमार प्रजापति, विकास मिश्र जितेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, हरिशंकर, परमानन्द, मनोज कुमार दूबे, कामेश्वर नाथ, गोविन्द साहनी, नित्यानन्द पटेल, पीयूष सिंह, अजय कुमार सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, राम निवास, , अमवनी कुमार पटेल, मदन मोहन पटेल, दीपक कुमार यादव, बेदमती, अजय श्रीवास्तव सर्वेश पटेल, राजेश निषाद, अशोक गुप्ता, मन्तोष गुप्ता, डाल्लुल कम्यूम, गोपाल गुप्ता, मनोजा राय, सुनीता खरवार, "देशराज पुष्कर, अनिल सिंह, राम वचन यादव, आशुतोष पटेल, नागेन्द्र व अन्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--