Makar Sankranti Special: खिचड़ी के प्रकार व बनाने की विधि

img

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) भारत का पर्व कृषि प्रधान पर्व है, जिसे पूरे देश में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग तरह की खिचड़ी बनाने की प्रथा है। भारत में हर कदम पर विवधताएँ हैं। यहां पर तो घर-घर में चीजें अलग-अलग तरीके से बनाई और खाई की जाती हैं, यही हाल खिचड़ी का भी है।

Recipe for khichdi

भारत में खिचड़ी (Makar Sankranti) दर्जनों प्रकार से बनाई जाती है। कहीं-कहीं इसमें सब्जियां भी डाली जाती हैं और कहीं विभिन्न प्रकार की दालें। लेकिन मुख्य रूप से साधारणतः खाई जाने वाली खिचड़ी अरहर या उड़द की दाल से बनती है और दही आचार चटनी पापड़ और आलू के भर्ते के साथ खाई जाती है। बच्चों व मरीजों को बहुत ही सुपाच्य मूंग की गीली खिचडी़ दी जाती है। वैसे भारत में मुख्य रूप से सात प्रकार मूंग दाल की खिचड़ी, अरहर दाल की खिचड़ी, साबूत अनाज की खिचड़ी, आयुर्वेदिक खिचड़ी, मसालेदार खिचड़ी, ड्रायफ्रूट खिचड़ी, बाजरे की खिचड़ी और दही वाली खिचड़ी बनाई जाती है।

खिचड़ी (Makar Sankranti) मुख्यतः घर में आसानी से बनाया जाने वाला भोजन है, किन्तु आजकल यह होटलों और रेस्टोरेंट्स में भी खूब मिलती है। खिचड़ी को कई प्रकार से बनाया जा सकता है, लेकिन मूंग की दाल की खिचड़ी एक प्रचलित व बेहद पौष्टिक भोजन होती है। इसे बहुत ही आसानी से और कम समय में बनाया जाता है। स्वाद ही नहीं खिचड़ी सेहत के गुणों से भी भरपूर होती है।

बनाने की विधि

खिचड़ी (Makar Sankranti) बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में भी अधिकतम 10 मिनट का समय लगता है। खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दाल और चावल को साफ करले। अब उन्हें पानी में भिगोकर एक घन्टे के लिए रख दे। यदि खिचड़ी में सब्जियां भी डालनी हो तो सभी सब्ज़िया जैसे आलू, शिमला मिर्च को काट कर रख लें।

इतना करने के बाद एक कुकर ले उसमे देसी घी डालकर गरम करे। इस गरम घी में ज़ीरा और हींग डाले इसके बाद इसमें लौंग, हल्दी, हरी मिर्च, लाल मिर्च, अदरक आदि डालकर मसाले को अच्छे से भून ले। अब इसमें सभी कटी हुई सब्ज़िया डाले और उन्हें भूने। जब सब्ज़िया भुन जाए तो इसमें भिगोए हुए दाल और चावल डाले।(Makar Sankranti)

अब सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर ले। अब इसमें सामग्री के अनुसार पानी और नमक डाले अब कुकर का ढक्कन बंद करदे। कुछ देर बाद जब एक सीटी आजाए तो गैस को बंद कर दे। कुकर का ढक्कन तब तक ना खोले जब तक प्रेशर ना निकल जाए। प्रेशर निकलने के बाद कुकर का ढक्कन खोले। आपकी गरमा गरम स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार है।(Makar Sankranti)

Makar Sankranti: खिचड़ी की ऐतिहासिकता

Related News