ममता बनर्जी कैबिनेट- शपथ लेने के लिए राजभवन नहीं जाएंगे ये नेता!

img

ममता बनर्जी के कैबिनेट के 43 सदस्य आज राजभवन कोलकाता में शपथ लेने वाले थे इनमें से तीन लोग राजभवन में नहीं जाएंगे। ये हैं अमित मित्रा, रथिन घोष और ब्रात्य बसु।

mamta

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि ये सारे नेता अपने घर पर बैठे हुए ही वर्चुअल जरिए से शपथ लेंगे। राज्यपाल भी इन्हें वर्चुअली ही संविधान तथा निष्पक्षता की शपथ दिलाएंगे। ब्रात्य बसु की तबीयत बिगड़ी हुई है और वायरस के संदिग्ध लक्षणों के साथ वह आइसोलेशन में हैं। रथीन घोष की भी सेहत ठीक नहीं है।

इसके अलावा उम्र जनित कई परेशानियों से ग्रसित पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा भी स्वस्थ नहीं है जिसके कारण तीनों राजभवन नहीं जा रहे हैं। खास बात यह है कि अमित मित्रा इस बार चुनाव नहीं लड़े हैं बावजूद इसके उन्हें ममता कैबिनेट में जगह मिल रही है।

Related News