यहां बाढ़ से कई गांव प्रभावित, लोगों का जीना हुआ दुभर

img

असम॥ राज्य के 24 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। लाखों लोग बाढ़ की वजह से अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित इलाकों की ओर पलयान करने को मजबुर हुए हैं। बड़े पैमाने पर खेती को भी नुकसान हुआ है। चारों ओर बाढ़ की तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

Flood in tinsukia

बाढ़ से राज्य का तिनसुकिया जिला भी अछूता नही है। तिनसुकिया जिला में भी बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। लगातर कई दिनों तक हुई मूसलाधार बरसात के कारण कई गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गये है। हजारों लोग बेघर, बेसहारा हो गये है। ब्रह्मपुत्र समेत उसकी सहायक नदियां पूरी तरह से उफान पर हैं।

तिनसुकिया में डिब्रू नदी भी पूरी तरह से उफान पर है। जिसके चलते डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान सहित कई गांवों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। जिला के एराहुति गांव जहां इस वर्ष चौथी बार बाढ़ आई है। बाढ़ से त्रस्त होकर लोगों को गांव छोड़कर पलायन करना पड़ा है। गांव में लगभग 130 परिवार हैं। जिसमें से कई परिवार नाव की मदद से अपना गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।

कई परिवार अभी भी गांव में ही फंसे हुये हैं। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बाढ़ से प्रभावित लोगों का आरोप है कि न कोई प्रतिनिधि उनकी सुध लेने पहुंचा और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी ही उनके पास पहुंचा है। पूरा गांव आज बाढ़ के पानी के नीचे है। खेत-खलियान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। कई जानवर भी बाढ़ के पानी में बह गये हैं। वहीं जिस सडकों पर कल तक गाड़ियां चला करती थीं उन सडकों पर लोग छोटी-छोटी नाव से सफर करने को मजबूर हो गये हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द गांव में मदद पहुंचाने की गुहार लगाई है।

Related News