मौसम विभाग की चेतावनी: देश के इन इलाकों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, सर्दी से बचाव के लिए सरकार नेे अचानक उठाया ये बड़ा कदम…

img

नई दिल्ली॥ पहाड़ों पर निरंतर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फ बिघलने की वजह से समूचा नॉर्थ इंडिया सर्द हवाओं की जद में है। सबसे बुरा हाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस़़पा़स़ के क्षेत्रों का है। यहां निरंतर गिर रहे मौसम के पारे ने लोगों की तौबा करा दी है।

वही, गुरुवार को छाई धुंध की चादर ने पूरी दिल्ली-एनसीआर को ढक लिया। इसके साथ ही दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार सुबह दिलली का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड़़ किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं का प्रकोप जारी है। यही वजह है कि बेसहारा लोगों को मजबूरन रैन बसेरों में शरण लेनी पड़ रही है। दिल्ली में जगह-जगह लोगों को जलते अलाव में हाथ सेकते देखे जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों सर्दी सताती रहेगी। मौस़़म विभाग़़ का तो यहां तक कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

पडि़ए-BJP को नहीं थी आदित्य ठाकरे के इस बयान की उम्मीद? कीचड़ का जिक्र कर बोली ऐसी बात कि…

यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते सऱ़कार ने सभी स्कूलों को 2 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार के आदेशानुसार 19 और 20 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Related News