1.5 करोड़ भारतीयों को मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, जानकर खुश हो जाएंगे आप

img

मोदी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 21 मई को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेरिएल डियरनेस अलाउंस (डीए) में बढ़ोतरी का ऐलान किया।

Pm modi

जानकारी के मुताबिक 1.5 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को हर माह 105 से 210 रुपए मिलेंगे। केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि हो जाएगी।  रेलवे, खनन, ऑइल फील्ड्स, बंदरगाहों एवं भारत सरकार के अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

ये दर कॉन्ट्रैक्ट और कैजुअल कर्मचारियों पर भी लागू होगी। सेंट्रल चीफ लेबर कमिश्नर (CLC) ने बताया कि केंद्रीय सरकार के अधीन आने वाले कर्मचारियों के डीए में वृद्धि 105 से 210 रुपए प्रति महीने तक हुई है। श्रम मंत्रालय ने एक एक बयान में कहा कि इसने नई दर को नोटिफाई कर दिया है और ये 1 अप्रैल 2021 से लागू हो गया है।

सरकार ने कहा है कि ये कई श्रेणी के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होगी, जबकि देश कोविड आपदा की दूसरी लहर से जूझ रहा है। वीडीए औसत ग्राहक मूल्य सूचकांक के आधार पर बदला जाता है। वीडीए में बदलाव के लिए जुलाई से दिसंबर 2020 के औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू का उपयोग किया गया।

Related News